फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर तिरंगे के रंग में सजी राजधानी, जगमगाए प्रमुख भवन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर राजधानी लखनऊ तिरंगे के रंग में रंगी नजर आई। 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर विधानसभा, लोक भवन, बापू भवन समेत शहर की कई प्रमुख सरकारी इमारतें तिरंगा रोशनी से जगमगाती दिखाई दीं। भवनों पर लगी केसरिया, सफेद और हरे रंग की रोशनी ने शहर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। शाम होते ही रोशनी से सजे भवन लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। प्रमुख मार्गों और सरकारी परिसरों में भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर सजावट की गई है। तिरंगे की रोशनी में नहाई इमारतों का नजारा देखने के लिए लोग रुककर तस्वीरें लेते नजर आए। शहर में जगह-जगह देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजधानी में 15 अगस्त का उत्सव पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें