गोमती नदी में डूबे 12 वर्षीय सैफ की तलाश में मड़ियांव थाने में तैनात दरोगा विमलेश सिंह चंदेल भी गोमती नदी में उतर गए। करीब 45 मिनट तक वह नदी में सैफ की तलाश करते रहे। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा व इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने उनके प्रयास की प्रशंसा की।