फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिक्षकों को मिली कैशलेस इलाज की सौगात, अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विवि में कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। योजना के तहत प्रदेश भर में 1.28 लाख से अधिक उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक एवं उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अयोध्या में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने योजना को शिक्षकों के कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों और उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं कैशलेस व्यवस्था के तहत उपलब्ध हो सकेंगी। उपस्थित शिक्षकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें