फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में बैठकर यूपी में आतंकी साजिश, सरगना का प्रत्यर्पण सबसे बड़ी चुनौती

यूपी में रेलवे सिग्नल बॉक्स में धमाका करने की साजिश रचने वाले आतंकी मॉड्यूल के सरगना का प्रत्यर्पण कराना जांच एजेंसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। जांच एजेंसी कागजी प्रक्रिया कर विदेश मंत्रालय को दस्तावेज भेजकर पूरी जानकारी साझा कर चुकी है, लेकिन अब तक उसमें कोई सफलता नहीं मिली है। सरगना दुबई में बैठकर सोशल मीडिया के जरिये नेटवर्क तैयार कर रहा है।एटीएस ने दो अप्रैल 2026 को आलमनगर रेलवे स्टेशन से चार संदिग्ध आतंकियों शाकिब, अरबाब, विकास और लोकेश को गिरफ्तार किया था। एटीएस ने खुलासा किया था कि आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व आईएसआई एजेंट के संपर्क में थे। उनके इशारे पर वह देश के अलग अलग शहरों में रेलवे सिग्नलों व सिलिंडर भरे वाहनों में विस्फोट करने वाले थे। जांच में खुलासा हुआ था कि इनका सरगना दुबई में बैठा मेरठ निवासी आकिब है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका है। एटीएस प्रयास में है कि उसका किसी भी तरह से प्रत्यर्पण हो। इसके लिए सेंट्रल की एजेंसियों व विदेश मंत्रालय के संपर्क में जांच एजेंसी के अधिकारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें