लखनऊ में रमाबाई आंबेडकर रैली स्थल पर मंगलवार सुबह आठ बजे से लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शुरू हो गई। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में 14-14 टेबल पर मतों की गिनती की जा रही है। स्नातक में 16 और शिक्षक खंड में 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के साथ सीसीटीवी और वीडियो रिकॉर्डिंग से निगरानी की जा रही है।