राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम स्व. मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी के नेता पूजा शुक्ला ने जानकीपुरम विस्तार स्थित मुलायम तिराहे पर मोमबत्ती जलाकर व पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूजा शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो मुलायम तिराहे पर नेता मुलायम सिंह की मूर्ति लगवाने का काम करेंगी। इस मौके पर शैलेंद्र लोधी, गुलशन अब्बास, रंजीत यादव, जावेद खान, सुधीर मौर्या, हमजा बिलाल, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद अनवार, सतेंद्र लोधी, संदीप लोधी, भार्गव, मनीष शुक्ला समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।