राजधानी लखनऊ में गुरुवार को चौक के पुरानी सब्जी मंडी स्थित इमामबाड़ा गुफरानमाब में मोहर्रम की मजलिस को मौलाना कल्बे जवाद ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उन्नाव जिले के मौरावां में ईरानी नेता खामेनेई व सिस्तानी के पोस्टर पुलिस द्वारा हटवाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि क्या रावण, गोडसे...हिटलर के पोस्टर लगाए जाएं। हिंदू मजहब बहुत शांति वाला मजहब है।