लखनऊ के फैजुल्लागंज की श्याम बिहार कॉलोनी में अवैध रूप से बसी झोपड़ियों में आग लग गई जिसमें 65 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। जहां पर आग लगी थी वहां पर आसपास बड़ी संख्या में झोपड़ियां मौजूद हैं। लापरवाही पर यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है। शायद जिम्मेदार इन जगहों को भूल गए हैं।