फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नादरगंज पावर हाउस में सीटी फटी, लगी आग, कानपुर रोड के बड़े हिस्से में बिजली संकट

राजधानी लखनऊ के कानपुर रोड पर स्थित नादरगंज पावर हाउस में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:00 बजे जोरदार धमाका होने के बाद यार्ड में आग लग गई। आग के विकराल रुप धारण करने से पहले दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। हालांकि कानपुर रोड के 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं के सामने बिजली संकट की समस्या उत्पन्न हो गई है । अभियंताओं और कर्मचारियों की टीम इस संकट से उपभोक्ताओं को उबारने और व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हैं । नादरगंज खंड के अधिशासी अभियंता अविनाश कुमार ने बताया की सीटी यानी करंट ट्रांसफॉर्मर के फटने से उसका तेल यार्ड में फैल गया जिससे आग लगी। उन्होंने बताया 3:00 बजे तक 50 फीसदी उपभोक्ताओं की बिजली चालू कर दी जाएगी लेकिन स्पोर्ट्स अथॉरिटी परिसर के स्वतंत्र फीडर की बिजली चालू होने में समय लगेगा। इसकी वजह आग के कारण 11000 वोल्ट का केबल झुलस गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें