फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ- अयोध्या हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर-कंटेनर की जोरदार भिड़ंत, ड्राइवर की मौत

राजधानी लखनऊ के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में डंपर और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। रोड क्रॉस कर रहे मौरंग लदे डंपर में पीछे से मौरंग लदी कंटेनर टकरा गई। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई और ड्राइवर की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसा चिनहट थाना क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित सेमरा गांव मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद कंटेनर का ड्राइवर केबिन मे ही फंसा रह गया और जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई। हेल्पर अंकित को पुलिसकर्मियों ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के बाद शव को निकलवाया। पुलिस ने नेशनल हाईवे पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से किनारे हटाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें