फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : चिलचिलाती धूप में पेड़ों की छांव में सुस्ताते दिखे लोग, सड़क, स्टेशन हर जगह खोजते रहे आसरा

राजधानी लखनऊ में सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग पेड़ों की छांव में सुस्ताते नजर आए। शहर के बटलर रोड डालीबाग में दिन के लगभग दो बजे एक तरबूज विक्रेता को पेड़ों की छांव मिली तो अपने ठेले पर ही सो गया। वहीं, राणा प्रताप मार्ग स्थित नेशनल पीजी कॉलेज में बच्चों को सीए का पेपर दिलाने आए परिजन तेज धूप से परेशान होकर पेड़ की छांव के नीचे खड़े रहे तो कोई मंदिर के छज्जे के नीचे बैठकर धूप से बचता रहा। - मानक नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर दुकान की परछाई में बनी छांव में यात्री बैठे दिखे। - वहीं, सदर हैवलक रोड पर पेड़ के नीचे बैठे लोग इस बात की गवाही देते रहे कि पेड़ हमारे लिए कितने जरूरी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें