अमेरिका में भारतीय नागरिकों के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार पर मंगलवार को यहां कांग्रेसियों ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से की जा रही इस कार्रवाई की निंदा की। ट्रंप प्रशासन द्वारा माफी मांगने व विदेश भेजने वाले एजेंटों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर दो मांगों को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया है।