लखनऊ विश्वविद्यालय का प्रांगण इन दिनों उन हाथों की चमक से रोशन है, जिन्होंने चुनौतियों को मात देकर अपने हुनर को पहचान दी है। दिव्यांग कलाकारों की इसी अदम्य इच्छाशक्ति को सलाम करता ‘दिव्य कला मेला’ 15 से 23 नवंबर तक लोगों को प्रेरित कर रहा है। इसका औपचारिक उद्घाटन 16 नवंबर को शाम पांच बजे केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा करेंगे, लेकिन मेले में विभिन्न संस्थाओं और विभागों के स्टॉल समेत सभी तैयारियां को शनिवार शाम तक अंतिम रूप दिया जाता रहा दिव्यांग बच्चों की शिल्प कला और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की आकर्षक प्रदर्शनी के करीब 60 साल भी यहां लग चुके हैं।