फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर पढ़ी ईद की नमाज, जताया विरोध

ईद उल फितर की नमाज बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने अदा की। नमाजियों ने इस्राइल द्वारा ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामनेई की हत्या के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की और विरोध दर्ज कराया। नमाज से पहले मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना कल्बे जव्वाद नकवी ने कहा कि जुल्म और नाइंसाफी के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ईद खुशी का त्योहार है, लेकिन इस मौके पर विरोध दर्ज कराने के लिए काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें