राजधानी लखनऊ में सोमवार को उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग द्वारा मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ के वित्तीय वर्ष 2025-26 के सकल राजस्व आवश्यकता टैरिफ, वित्तीय वर्ष 2024-25 के वार्षिक परफॉरमेंस रिव्यू तथा वित्तीय वर्ष 2023-24 के टू-अप याचिका पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद कुमार सेक्रेटरी सुमित कुमार अग्रवाल, मेंबर (यूपीइआरसी) डॉ संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।