फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो बच्चों का अपहरण, मांगी 10 लाख फिरौती; पिता ने बताई आपबीती

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 10:10 PM IST

लखनऊ में पैसों के लिए 10वीं के छात्र ने दो बच्चों का अपहरण कर लिया। घरवालों को फोन करके 10 लाख फिरौती मांगी। पुलिस ने दोनों बच्चों को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी लखनऊ में आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित बीजी कॉलोनी से बृहस्पतिवार दोपहर साइकिल सवार अर्जुन सिंह (12) और प्रद्युमन यादव (8) को एक युवक अगवा कर ले गया। शुक्रवार को अर्जुन के पिता के पास 10 लाख रुपये फिरौती की मांग का मैसेज आया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज करके शाम को दोनों बच्चों को लखीमपुर के गोला गोकरननाथ इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी अपहृकरणकर्ता आलमबाग पटेलनगर निवासी हाईस्कूल छात्र विजय शर्मा को भी पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी रुपये की लालच में दो बच्चों को अपने साथ लेकर गया था। इंस्पेक्टर सुभाष सरोज ने बताया कि अर्जुन सिंह आठवीं का छात्र है। परिवार में पिता संजय सिंह (बाइक मैकेनिक), मां रेनू और बड़ा भाई त्रिशांत है। रोज की तरह अर्जुन स्कूल से दोपहर के वक्त घर लौटा। खाना खाने के बाद अर्जुन साइकिल लेकर घर से निकल गया। उसके साथ मोहल्ले के रहने वाले ऑटो चालक संजय यादव का आठ साल का बेटा प्रद्युम्न यादव भी मौजूद था। शाम करीब 7 बजे तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने दोनों को तलाशना शुरू किया, पर कुछ पता नहीं चल सका। संजय सिंह ने दोनों बच्चों के गायब होने की एफआईआर आलमबाग थाने में दर्ज कराई। शुक्रवार सुबह उनके पास एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आई। उसके बेटे अर्जुन और प्रद्युम्न के अपहरण की बात बताते हुए 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। रुपये न देने पर आरोपी ने दोनों बच्चों की हत्या करने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने संजय सिंह फोन पर ही उनके बेटे से बात भी कराई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें