फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में स्टीयरिंग फेल होने से एक्सप्रेसवे की जाली तोड़कर नीचे गिरी कार, सात लोग घायल

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर करीब 2.00 बजे आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास 298 किमी प्वाइंट पर हादसा हो गया। यहां अचानक स्टीयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की लोहे की जाली तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। कार के शीशे चकनाचूर हो गए। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। चालक रवि, सत्यवीर और पंकज को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं उमेश, साहिबान सिंह, गुलजार खान और गजेंद्र सिंह को अधिक चोटें आने पर एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। आगरा निवासी गजेंद्र के भाई पुनीत ने बताया कि गजेंद्र बाराबंकी में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह आगरा स्थित अपने गांव जा रहे थे। उन्होंने आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से किराये की कार ली थी। कार दिल्ली निवासी चालक रवि चला रहा था।कार में गुजरात निवासी साहिबान सिंह, गुलजार, सत्यवीर, उमेश और पंकज समेत अन्य लोग सवार थे। चालक रवि ने यूपीडा टीम को बताया कि बड़ागांव के पास अचानक कार का स्टीयरिंग फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की लोहे की जाली तोड़ते हुए नीचे पलट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया था। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें