राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम विक्रमादित्य मार्ग स्थित सपा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाई गई। यह होर्डिंग सपा नेता जयराम पांडेय द्वारा लगाई गई है। इसमें लिखा कि 'प्रबल इंजन की सरकार'। इसमें सपा अध्यक्ष को ट्रेन के इंजन के डिब्बे में बैठा दिखाया गया है। लिखा कि एक इंजन मजबूत इंजन। अन्य डिब्बे में सपा सरकार के समय में कराए गए कार्यों को दिखाया गया है।