लखनऊ में शनिवार को पटाखा बाजार सज गए हैं। इस बार ‘जॉली 90’, ‘मेगा 5 कलर फाउंटेन’ से लेकर ‘240 आवाजा’ रंग बिरंगी रोशनी पटाखे लोगों को पसंद आ रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक की आतिशबाजी मौजूद है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए बैट बॉल मेहताब भी मौजूद है। शहर के 54 स्थानों पर 1018 विक्रेताओं को इनकी बिक्री का लाइसेंस मिला है।