राजधानी लखनऊ में शनिवार को नव चेतना केंद्र पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें राजकीय आयुर्वेद कॉलेज टूड़ियागंज के पूर्व प्राचार्य प्रो जे.एन मिश्रा ने लोगों के साथ सर्वाइकल कैंसर पर अहम जानकारियां साझा कीं। प्रो मिश्रा का शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस शोध के मुताबिक, आयुर्वेद और भारतीय परंपरा में इस्तेमाल होने वाले पंचवलकल-पीपल, पाकड़, गूलर, बरगद और ट्यूलिप पौधों की छाल एक निश्चित मात्रा में मिलाकर सेवन करने से सर्वाइकल कैंसर का इलाज हो सकता है।