फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में माहेश्वरी समाज ने संगीतमय रुद्राभिषेक का किया आयोजन

लखनऊ में गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित माहेश्वरी सत्संग भवन में ट्रांस गोमती माहेश्वरी समाज द्वारा संगीतमय रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आचार्यों के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव के भजनों के बीच भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। शिव भजनों और डमरू की गूंज पर पूरा हाल हर-हर महादेव और जय शिव शंभू के जयकारों से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य लोग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूजन के उपरांत महाआरती की गई और सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें