राजधानी लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का इंतजार करते-करते प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल थक गए, तो सड़क पर ही कुर्सी डालकर बैठ गए। दरअसल, आशीष पटेल के आग्रह पर चित्रकूट बस सेवा का शुभारंभ होना है। 10 बजे का समय था, लेकिन परिवहन मंत्री समय पर नहीं पहुंचे।