फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कुर्सी रोड पर धंसी सड़क, बैरिकेडिंग करके घेरा गया रास्ता

लखनऊ में लाला लाजपत राय वार्ड के कुर्सी रोड स्थित सब्जी मंडी के पीछे शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे अचानक सड़क धंस गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सीवर (सुएज) विभाग के सुपरवाइजर अवधेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने दुर्घटना की आशंका को देखते हुए धंसे हिस्से की बैरिकेडिंग कर घेराबंदी कर दी, जिससे कोई हादसा न हो। स्थानीय निवासी शैलेन्द्र लोधी ने बताया कि सड़क धंसने की सूचना तुरंत विभाग को दी गई थी। उनका कहना है कि इलाके में नाला लंबे समय से चोक है। जल निकासी बाधित होने के कारण सड़क के नीचे मिट्टी का कटाव हो रहा है, जिससे जगह-जगह सड़क धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द नाला साफ कराने और सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें