राजधानी लखनऊ में रविवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हजरतगंज क्षेत्र स्थित लक्ष्मण मेला मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने छठ पर्व को देखते घाटों की साफ सफाई कराई। साथ में खुद भी झाड़ू लगाई। इस मौके पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभु नाथ राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।