फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बेटे को जन्म देने के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को सुबह 9 बजे इटौंजा स्थित सीएचसी में मरपा निवासी पिंकी (26) को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया। यहां नार्मल प्रसव के दौरान पिंकी ने बेटे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी ब्लीडिंग बढ़ गई। सीएचसी पर तैनात नर्स और स्टाफ ने आनन-फानन उसे बख्शी का तालाब के राम सागर मिश्र अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने मोर्चरी में हंगामा करके प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें