फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के विकासनगर में घर के स्टोर रूम में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

राजधानी लखनऊ में विकासनगर सेक्टर-6 स्थित एक मकान के प्रथम तल पर बने स्टोर रूम में रविवार सुबह करीब 8:30 बजे आग लग गई। स्टोर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने घर के सदस्यों को सूचना दी, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। विकासनगर सेक्टर-6/669 निवासी कुमार सौरभ ने बताया कि उनकी आईटी कंपनी है और वह अपने माता-पिता व पत्नी के साथ रहते हैं। परिवार के सभी सदस्य भूतल पर रहते हैं, जबकि प्रथम तल पर स्टोर रूम बना हुआ है। सुबह करीब 8:30 बजे स्टोर में आग लगने की जानकारी मिली। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है। आग से स्टोर में रखा सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें