पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार वन विभाग के साथ-साथ सभी अन्य विभाग आजकल एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौधरोपण करते दिखाई दे रहे हैं। लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र में भी यह अभियान जोर शोर से चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस अभियान की आड़ में फलदार आम के बागों की अंधाधुंध कटाई भी की जा रही है। शनिवार को क्षेत्र के अस्ति गांव में 47 आम के पेड़ों को काटने का काम सुबह 4:00 बजे से शुरू हुआ जो कि पूरे दिन चलता रहा। वन विभाग के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार से जब इस काटन की परमिशन मांगी तो वह टाल मटोल करते नजर आए। कटान का परमिशन नहीं दिखा सके।