फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में संगीत भवन अकादमी का 38 वां वार्षिक संगीत समारोह, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

संगीत भवन एकेडमी का 38वां वार्षिकोत्सव रविवार को उर्दू अकादमी प्रेक्षागृह में संगीताचार्य पण्डित कमल डेविड की पावन स्मृतियों को समर्पित रहा। भारतीय शास्त्रीय संगीत, वादन, गायन और कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियों ने उपस्थित संगीतप्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ नौ सितारों के सामूहिक वाद्यवृंद से हुआ। राग मिश्र काफी, राग मिश्र पीलू तथा ताल दीपचंदी पर आधारित इस आकर्षक प्रस्तुति में मिहिका गांगली, प्रवीन गौण, भव्या गुप्ता, भव्या जैन, चंदा मैढ़, विजयश्री सिंह, अव्युक्ता, अथर्व श्रीवास्तव एवं अंतरा भट्टाचार्य ने सहभागिता की। इसके उपरांत दुर्गा चालीसा रागमाला, संगीत भवन गीत, राग विहाग एवं राग ललित पर आधारित हनुमानाष्टक तथा तबला वादन समूह द्वारा तीनताल में पारंपरिक पेशकार, कायदे और चक्करदार टुकड़ों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। समारोह का समापन पारंपरिक कथक नृत्य से हुआ, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें