फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अपार्टमेंट की लिफ्ट खराब, बीते एक सप्ताह से बंधक की हालत हैं बुजुर्ग; नहीं जा पा रहे इलाज के लिए

रायबरेली रोड स्थित नगर निगम की अहाना ग्रीन्स मल्टी स्टोरी आवासीय योजना के टावर एम वन में लगी दूसरी लिफ्ट भी एक सप्ताह से खराब है। इस वजह से टावर की पांचवी मंजिल पर रहने वाले बीमार बुजुर्ग दंपत्ति इलाज करने के लिए भी फ्लैट से बाहर नहीं जा पा रहे हैं क्योंकि उनकी उम्र 75 और 80 साल है। ऐसे में वह न सीढ़ियां उतर सकते हैं और न चढ़ सकते हैं। खराब लिफ्ट को सही करने के लिए कई बार नगर निगम में शिकायत की गई मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस लापरवाही के चलते कई परिवारों के बुजुर्ग इस टावर में कैद होकर रह गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें