राजधानी लखनऊ में रविवार को बीएसपी के संस्थापक कांशीराम की जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर कांशीराम प्रेरणा स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।