फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सीटीईटी परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी बोले, हिंदी रही आसान, संस्कृत-गणित कठिन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) रविवार को कड़ी निगरानी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर कुल 7,680 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर में हिंदी तुलनात्मक रूप से आसान रही, जबकि संस्कृत और गणित के सवालों ने उन्हें उलझा दिया। कई अभ्यर्थियों ने कहा कि कुछ प्रश्न ट्रिकी थे, जिससे समय प्रबंधन में दिक्कत हुई। वहीं, कुछ परीक्षार्थी नौकरी पाने के उद्देश्य से परीक्षा देने आए थे, जबकि कई पहले से कार्यरत शिक्षक अपनी नौकरी बचाने के लिए सीटीईटी दे रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें