राजधानी लखनऊ में मोहन रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण महीने को देखते हुए शुक्रवार से मेला लगना है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए डीसीपी वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव पहुंचे। उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की व्यवस्थाओं का जायजाय लिया। ड्यूटी पर तैनात जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।