डालीगंज अग्निकांड से प्रभावित भवन को ध्वस्त करने का कार्य मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कार्रवाई के दौरान भवन के ऊपरी हिस्से को तोड़ा गया, जबकि नीचे कर्मचारी आग में क्षतिग्रस्त सामान और मलबा हटाने में जुटे रहे। मौके पर सुरक्षा के बीच सफाई और ध्वस्तीकरण का कार्य लगातार चल रहा है। इस बीच भवन स्वामी की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता दिनेश शुक्ला ने कहा कि उन्हें अभी तक ध्वस्तीकरण से संबंधित आदेश की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है। उनका आरोप है कि एलडीए के गोमतीनगर और लालबाग कार्यालयों से भी अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर, प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण और मलबा हटाने का कार्य नियमानुसार जारी है।