फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने लगी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर अखिलेश यादव ने किया माल्यार्पण

राजधानी लखनऊ में शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने लगी वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 194वीं जयंती पर उन्होंने नमन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर अखिलेश ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई का सम्मान सभी को करना चाहिए। इलेक्शन कमीशन को निशाने पर लेते हुए कहा कि इलेक्शन कमीशन समय-समय पर उंगलियां उठाई गई हैं। चाहे प्रधानी का चुनाव हो विधायिका का चुनाव हो या लोकसभा का चुनाव हो। इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी बनती है कि निष्पक्ष चुनाव कराए। इलेक्शन कमीशन से शिकायत की गई, लेकिन एक भी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई। जर्मनी,अमेरिका में बैलेट पेपर से वोट पड़ते हैं। भाजपा के आने के बाद फर्जी काम बढ़ गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें