राजधानी लखनऊ में मंगलवार को उत्तर प्रदेश जल निगम एकीकृत संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने राणा प्रताप मार्ग स्थित जल निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने छह महीने का बकाया वेतन और पेंशन देने की मांग की। साथ ही मृतक आश्रितों की अनुकंपा नियुक्ति बहाल करने समेत कई अन्य मांगें रखीं।