फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर चला एलडीए का बुलडोजर

अलीगंज अग्निकांड में 15 लोगों की मौत के बाद कार्रवाई करते हुए बुधवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने हादसे वाली इमारत को ध्वस्त करने का अभियान शुरू कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और एलडीए के अधिकारी मौजूद रहे। भवन को गिराने के लिए चार बुलडोजर लगाए गए हैं। इमारत के ऊपरी हिस्से तक मशीनें पहुंचाने के लिए पहले मलबे का रैंप तैयार किया गया। इसके बाद भवन के ऊपरी हिस्से को तोड़ने का काम शुरू किया गया। पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि ध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। एलडीए अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए भवन को चरणबद्ध तरीके से गिराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें