राजधानी लखनऊ में रविवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के 128वें अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें सभी प्रदेशों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान उनमें तलवार, ढाल और फरसा समेत अन्य शस्त्र खरीदने की होड़ दिखी।