फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर हमारी होली कब मनेगी? : 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का धरना होली के दिन भी जारी

69000 शिक्षक भर्ती में जारी 6800 सूची के अभ्यर्थियों का धरना राजधानी के ईको गार्डन में होली के दिन भी जारी रहा। प्रभावित अभ्यर्थियों ने धरना स्थल पर ही होली मनाई। साथ ही सीएम से पूंछा कि आखिर हमारी होली कब मनेगी ? धरना में मौजूद अभ्यर्थियों ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में प्रदेश की सरकार शुरू से ही हीलाहवाली करती रही है। इसी वजह से यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया और वहां भी सरकार अपना पक्ष रखने से दूर भागती है। सुप्रीम कोर्ट से सिर्फ तारीख पर तारीख मिलती है। अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि अब तक 25 से अधिक तारीखों पर सुनवाई नहीं हो सकी है। अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है।हम सबकी मांग है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता को भेज कर इस मामले को जल्द से जल्द निस्तारित कराए। उन्होंने कहा कि होली समरसता का पर्व है, लेकिन उत्तर प्रदेश में दलित बैकवर्ड समाज के नौजवानों को इस पर्व पर भी सामाजिक न्याय के लिए आंदोलन जैसी प्रक्रिया को अपनाना पड़ा है। सरकार इसका संज्ञान ले और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता भेजकर मामले को निस्तारित कराए। धरने में रणजीत सिंह, नीरज गुप्ता, दीपक कुमार, चंद्रशेखर आदि शामिल थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें