राजधानी लखनऊ में रविवार को एक बार फिर 69 हजार शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने आरक्षित वर्ग के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से अभ्यर्थी नाराज हैं। इसको लेकर केशव प्रसाद के घर के सामने धरने पर बैठे थे। अभ्यर्थियों ने यहां जोरदार नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही। यहां बैठे अभ्यर्थी केशव चाचा न्याय करो का नारा लगाकर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने सभी को बस से धरनास्थल इको गार्डेन भेज दिया।