लखनऊ शहर में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 21 नए मरीजों के मिलने से हड़कंप मच गया। स्वाइन फ्लू का वायरस पूरे उत्तर प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहा है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में अब तक स्वाइन फ्लू से संक्रमित 175 मामले सामने आए हैं, जिनमें अकेले लखनऊ के ही 81 मरीज शामिल हैं।जिसके साथ इस मामले में लखनऊ सबसे पहले नंबर पर आ गया है।