लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे ग्राम रोजगार सेवकों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने ग्राम रोजगार सेवकों पर लाठियां चटकाईं। ये रोजगार सेवक विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे, पुलिस के बल प्रयोग के बाद ये उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गालियां भी चलाईं।