केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की भाजपा के घोषणापत्र पर की गई टिप्पणी को लेकर कहा कि ये सोच उनका अहंकार और अदूरदर्शिता दिखाती है। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल गांधी की बीजेपी को लेकर एक सनक है और एक ऐसे वक्त में जब केंद्र की मोदी सरकार न्यू इंडिया बनाने का खाका देश के सामने रख रही है, उसी समय राहुल गांधी सिर्फ घोषणाएं करने तक ही सीमित हैं।