चीफ जस्टिस जे एस खेहर की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कोलोजियम ने लखनऊ कोर्ट के एक जज का नाम वापस ले लिया है। जिस लिस्ट से एडिशनल सेशंस जज का नाम वापस लिया गया है वो उन जजों की लिस्ट थी जिन्हें हाई कोर्ट का जज बनाया जाना था। जज का नाम इंटेलिजेंस ब्यूरो की उस रिपोर्ट के बाद वापस लिया गया है जिसमें उनपर और उनके साथियों पर घूस लेकर समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रजापति को जमानत देने की बात कही गई है।