यूपी विधानसभा भवन में भारी मात्रा में PETN विस्फोटक मिलने के बाद पूरे देश में जांच एजेंसियां अलर्ट पर हैं। वजह ये है कि तीन लेयर की सुरक्षा को भी पार कर के विधानसभा भवन में पहुंचाया गया ये विस्फोटक दुनिया के सबसे खतरनाक विस्फोटकों में से एक है। विधानसभा के अंदर करीब 150 ग्राम PETN पाया गया था। इतना विस्फोटक एक कार को उड़ाने में सक्षम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये भी बताया कि पूरे विधानसभा को उड़ाने के लिए 500 ग्राम PETN काफी होगा। आपको बता दें कि शनिवार को एक बार फिर NIA की जांच के दौरान विधानसभा के अंदर संदिग्ध पाउडर पाया गया है।