लखनऊ के गुडंबा मोहल्ले में तेंदुआ घुस आया है और एक सिपाही पर हमला कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होते ही इलाके की पुलिस व वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। वन विभाग के कुकरैल प्रभाग के अधिकारी इलाके में कैंप कर तलाश कर रहे हैं। वहीं पुलिस टीम लोगों से घरों में रहने की लगातार अपील कर रही है। तेंदुए की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो वायरल हो रहा है