लखनऊ के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल उमाशंकर सिंह पर इंटर की छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी है। छात्राओं ने प्रिंसिपल पर न सिर्फ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं बल्कि उनकी माने तो प्रिंसिपल उनसे गंदी डिमांड्स भी करते हैं और इनकार करने पर उन्हें फेल करने की धमकियां मिलती हैं।