फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव गेट, दतिया गेट और बड़ा गांव गेट की सड़कें मरम्मत की राह में, हर दिन बढ़ रहा हादसों का खतरा

झांसी। शहर की कई प्रमुख सड़कें लंबे समय से बदहाल स्थिति में हैं। उन्नाव गेट से पंचवटी जाने वाली सड़क, फिल्टर रेलवे क्रॉसिंग से दतिया गेट तक का मार्ग और बड़ा गांव गेट के बाहर श्मशान घाट से पलक गार्डन तक जाने वाली सड़क जगह-जगह टूट चुकी है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा लगातार बना रहता है। पैदल राहगीरों को भी पानी से भरे गड्ढों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया जा चुका है, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके तथा दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें