फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ललितपुर में शुरू हुआ आजादी का जश्न, तिरंगा मेले में बच्चों ने बांधा समां

ललितपुर। स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले ही जिले में आजादी का जश्न शुरू हो गया। बुधवार को कल्याण सिंह सभागार में तिरंगा मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को देखकर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने उनकी सराहना की और उन्हें उपहार देकर उत्साहवर्धन किया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इसके बाद जिलाधिकारी ने तिरंगा मेले एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का बारीकी से अवलोकन किया और विभागीय कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्टालों की सराहना भी की। कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें