फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव की सवारी के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

झांसी। सावन के पावन माह में ओरछा से भगवान शिव की सवारी के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ में जल भरकर श्रद्धालु पहुज नदी स्थित मां काली भैरव मंदिर पहुंचे। यात्रा के दौरान हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मां काली भैरव मंदिर के कोषाध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा ओरछा से शुरू होकर पहुज नदी स्थित मां काली भैरव मंदिर तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि लोगों को मंदिर के प्रति जागरूक करने और मंदिर के विकास का संदेश देने का माध्यम भी है। उन्होंने बताया कि यात्रा में ग्वालियर से आई विशेष झांकी के साथ महिलाओं की कलश यात्रा भी शामिल रही। भगवान शिव की सवारी के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने कलश लेकर यात्रा में सहभागिता की। पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। मंदिर की ओर से लगातार तीसरे वर्ष इस कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें