फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीपुर में जल संस्थान की टंकी से बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोगों में नाराजगी

रानीपुर। कस्बे में जल संस्थान की टंकी से गंदा और बदबूदार पानी की आपूर्ति होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नलों से आने वाले पानी में दुर्गंध आ रही है और पानी की गुणवत्ता को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों का कहना है कि पीने के पानी में इस तरह की समस्या स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय निवासियों ने जल संस्थान के अधिकारियों से मांग की है कि टंकी और पाइपलाइन की जांच कराई जाए तथा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें